लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने बंगाल चुनाव के लिए चौथे पर्यवेक्षक की नियुक्ति की

By भाषा | Updated: March 15, 2021 22:41 IST

Open in App

कोलकाता, 15 मार्च चुनाव आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को पश्चिम बंगाल में चौथे पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है। कोलकाता में मुख्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को नए पुलिस पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया है।

अधिकारी ने कहा, '' पश्चिम बंगाल में हमारे तीन पर्यवेक्षक कार्य कर रहे हैं। अन्य पुलिस पर्यवेक्षक को नियुक्त किया गया है और वह 17 मार्च तक शहर में पहुंच जाएंगे।''

उन्होंने कहा, '' जिन जगहों पर पहले एवं दूसरे चरण में चुनाव होने हैं, वहां पहले ही पर्यवेक्षक तैनात हैं।''

इस बीच, मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय को एक अप्रैल को 30 सीटों पर होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए 176 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

तृणमूल कांग्रेस और भाजपा ने दूसरे चरण की सभी 30 सीटों पर जबकि माकपा ने 15, कांग्रेस ने नौ, बसपा ने सात, एआईएफबी ने दो और भाकपा के दो उम्मीदवारों ने सीटों पर नामांकन दाखिल किए हैं।

इसके अलावा, 34 निर्दलीय एवं 47 अन्य ने भी नामांकन दाखिल किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे