लाइव न्यूज़ :

भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने नियुक्त किया पुलिस पर्यवेक्षक

By भाषा | Updated: September 16, 2021 00:24 IST

Open in App

कोलकाता, 15 सितंबर चुनाव आयोग ने बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी निर्मल कुमार आजाद को भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आजाद 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। भवानीपुर में मुर्शिदाबाद जिले की दो विधानसभा सीटों--शमशेरगंज और जंगीपुर के साथ ही 30 सितंबर को उपचुनाव कराये जाएंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर से उपचुनाव लड़ रही हैं।

अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो वरिष्ठ अधिकारियों --जी प्रकाश और एस चोकलिंगम को क्रमश: शमशेरगंज और जांगीपुर निर्वाचनक्षेत्रों के लिए सामान्य पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया है। प्रकाश 2000 और चोकलिंगम 1996 बैच के क्रमश: तमिलनाडु एवं महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

इन तीनों सीटों पर मतों की गिनती तीन अक्टूबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos