लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ने अनुपम आनंद को गुजरात का नया निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया

By भाषा | Updated: May 3, 2021 18:27 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन मई भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी अनुपम आनंद को राज्य का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में सोमवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।

राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, फिलहाल राज्य के आदिवासी विकास विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत आनंद (44) एस. मुरली कृष्ण की जगह लेंगे। कृष्ण पिछले तीन साल से निर्वाचन अधिकारी के पद पर हैं।

वहीं कृष्ण अपनी नयी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 2000 बैच के आईएएस अधिकारी को राज्य सामान्य प्रशासन विभाग की चुनाव शाखा का पदेन सचिव भी नियुक्त किया गया है।

गुजरात में विधानसभा चुनाव अगले साल होने की संभावना है।

अधिसूचना के अनुसार, अगले आदेश तक आदिवासी विकास विभाग के सचिव का प्रभार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज अग्रवाल के पास रहेगा जो सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग में अवर मुख्य सचिव पद पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू