लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की रैली के लिए चुनाव आयोग ने अंत समय में बदला इलेक्शन डेट की घोषणा का समय? कांग्रेस ने पूछे 3 सवाल

By भाषा | Updated: October 6, 2018 13:24 IST

चुनाव आयोग ने कांग्रेस के आरोपों को गलत बताते हुए सफाई जारी की है। चुनाव आयोग पहले 12.30 बजे प्रेस वार्ता करने वाला था। बाद में उसने 3.30 बजे का समय दिया।

Open in App

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर: कांग्रेस ने चुनाव आयोग द्वारा शनिवार को संवाददाता सम्मेलन का समय बदले जाने को लेकर आयोग की 'स्वतंत्रता' पर सवाल खड़े किए और परोक्ष रूप से यह आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की वजह से आयोग ने यह कदम उठाया है।

चुनाव आयोग ने कांग्रेस के आरोपों को गलत बताते हुए सफाई दी है। समय का हवाला देते हुए आयोग ने कहा कि समय कम होने की वजह से उन्होंने यह फैसला किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'आपके सामने तीन तथ्य रखता हूँ जिससे आप निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं। पहला यह कि चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिए दिन में 12.30 बजे संवाददाता सम्मेलन बुलाया।'

उन्होंने कहा, 'दूसरा तथ्य यह कि प्रधानमंत्री मोदी दिन में एक बजे अजमेर में जनसभा कर रहे हैं। तीसरा यह कि कि चुनाव आयोग ने अचानक से संवाददाता सम्मेलन का समय बदलकर तीन बजे कर दिया।' सुरजेवाला ने सवाल किया, 'क्या चुनाव आयोग स्वतंत्र है ?'

आयोग ने आज दोपहर बाद संवाददाता सम्मेलन बुलाया है। हालांकि आयोग ने पूर्व निर्धारित संवाददाता सम्मेलन के कार्यक्रम में तब्दीली कर इसे ढाई घंटे विलंबित कर दिया। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि संवाददाता सम्मेलन को मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत और चुनाव आयुक्त अशोक लवासा एवं सुनील अरोड़ा संबोधित करेंगे।

टॅग्स :चुनाव आयोगनरेंद्र मोदीकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल