EC Press Conference Highlights: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें सभी बड़ी बातें
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2019 12:41 IST2019-09-21T11:37:31+5:302019-09-21T12:41:02+5:30
महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा सभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है जबकि हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को समाप्त हो रहा है।

EC Press Conference Highlights: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें सभी बड़ी बातें
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाण विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे से शुरू हुई। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर को चुनाव कराए जाएंगे। मतगणना 24 अक्टूब को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा सभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है जबकि हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को समाप्त हो रहा है।
विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही दोनों राज्यों में आदर्श चुनाव संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव घोषणा करने के सात दिन के अंदर आयोग को नोटिफिकेशन जारी करना होता है। नोटिफिकेशन जारी होने के सातवें दिन नामांकन की प्रक्रिया शुरू होती है। नामांकन भरने के अंतिम दिन के बाद अगले दिन चुनाव अधिकारी उम्मीदवारों के फॉर्म की छंटनी करता है। छंटनी करने बाद दो दिन का समय नाम वापसी के लिए दिया जाता है।
नाम वापसी की सीमा पूरी होने के बाद उम्मीदवार को प्रचार के लिए 14 दिन का समय मिलता है। प्रचार खत्म होने के तीसरे दिन मतदान होता है। मतदान के चौथे दिन मतों की गणना के साथ नतीजे घोषित किए जाते हैं। इसके बाद सरकार बनाने के लिए राज्यपाल की भूमिका शुरू होती है।
महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव की तारीखों का ऐलान Highlights:-
21 Sep, 19 : 12:25 PM
महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव की तारीखों का ऐलान
नोटिफिकेशन - 27 सितंबर
नामांकन- 4 अक्टूबर
स्क्रूटिनी- 5 अक्टूबर
नामांकन वापसी की तारीख- 7 अक्टूबर
मतदान- 21 अक्टूबर
नतीजे- 24 अक्टूबर
चुनाव आयुक्त ने कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया 27 अक्टूबर तक खत्म कर ली जाएगी।
21 Sep, 19 : 12:16 PM
प्रत्याशियों की अधिकतम खर्च सीमा 28 लाख रुपये
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि प्रत्याशी के लिए चुनाव में खर्च की अधिकतम लिमिट 28 लाख रुपये रहेगी। ये नियम दोनों ही राज्यों में लागू होगा। दोनों राज्यों में सुरक्षा का जायजा लेकर पूरी तैयारी के साथ चुनाव करवाए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को क्रिमिनल रिकॉर्ड की भी जानकारी देनी होगी।
21 Sep, 19 : 12:07 PM
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। थोड़ी ही देर में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र में 288 और हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि महाराष्ट्र में 8.94 करोड़ और हरियाणा में 1.28 करोड़ मतदाता हैं।हरियाणा में 1.3 लाख ईवीएम और महाराष्ट्र में 1.8 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा।
Chief Election Commissioner, Sunil Arora: The 5-year term of the Legislative Assemblies of Haryana and Maharashtra expires on 2nd November and 9th November. pic.twitter.com/OXvoULRweU
— ANI (@ANI) September 21, 2019
21 Sep, 19 : 11:41 AM
2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए 19 अक्टूबर हुई नतीजे आए। इसमें भारतीय जनता पार्टी 123 सीटें हासिल कर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। सत्तारूढ़ कांग्रेस यहां तीसरे स्थान पर खिसक गई, जबकि शिवसेना यहां दूसरे स्थान पर रही।
21 Sep, 19 : 11:40 AM
2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव
2014 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में 47 सीटें प्राप्त करके भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। कुल 90 विधान सभा सीटों के लिए मतदान 15 अक्टूबर 2014 को कराया गया था। इन चुनावों में हरियाणा में प्रथम बार 76.54 प्रतिशत के अपने उच्चतम स्तर पर मतदान दर्ज किया गया।