लाइव न्यूज़ :

चुनावी हलफनामा मामला: अदालत ने फडणवीस के खिलाफ आरोप तय किए

By भाषा | Updated: December 5, 2021 22:17 IST

Open in App

नागपुर, पांच दिसंबर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ 2014 में चुनावी हलफनामे में उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का कथित रूप से खुलासा नहीं करने की शिकायत के संबंध में यहां की एक अदालत ने आरोप तय किए हैं।

प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट वी एम देशमुख ने शनिवार को फडणवीस के खिलाफ आरोप तय किए लेकिन भाजपा नेता ने खुद को निर्दोष बताया है।

अदालत अधिवक्ता सतीश उके द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामले का “खुलासा नहीं करने” पर फडणवीस के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की गई है।

अदालत ने इस मामले में 24 नवंबर को दोनों पक्षों को सुना था।

अदालत ने कहा था कि प्रथम दृष्टया आरोपी (फडणवीस) के खिलाफ अपराध बनता है। उसने यह सुनवाई भी की कि क्या फडणवीस की मौजूदगी जरूरी है।

फडणवीस ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 205 के तहत एक आवेदन दायर किया था और अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी और एक शपथ-पत्र दिया था कि उनके वकील उदय दाबले मौजूद रहेंगे और उनकी ओर से आरोपों का जवाब देंगे।

अदालत ने उनका आवेदन स्वीकर किया था।

जब अदालत ने फडणवीस से पूछा कि क्या वह दोष मानते हैं, इस पर उनके वकील ने कहा कि वह दोषी नहीं हैं।

अदालत ने फडणवीस को एक हलफनामा दायर करने का भी निर्देश दिया कि वह आरोपों को ठीक से समझ चुके हैं और उनकी अनुपस्थिति में याचिका और विवरण दर्ज करने में कोई पूर्वाग्रह नहीं है और वह भविष्य में इस पर विवाद नहीं करेंगे।

अदालत ने मामले में शिकायतकर्ता से भी गवाहों की नई सूची पेश करने को कहा।

उके ने तर्क दिया है कि भाजपा नेता ने अपने खिलाफ दो लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं करके 2014 में झूठा हलफनामा दायर किया था। फडणवीस के खिलाफ 1996 और 1998 में धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले दर्ज किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू