Election 2023: भाजपा ने आगामी 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर, नड्डा ने चुनाव प्रभारियों को किया नियुक्त
By रुस्तम राणा | Updated: July 7, 2023 17:13 IST2023-07-07T17:07:31+5:302023-07-07T17:13:48+5:30
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रहलाद जोशी को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी बनाया है, जबकि नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सह-चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है।

Election 2023: भाजपा ने आगामी 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर, नड्डा ने चुनाव प्रभारियों को किया नियुक्त
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को 4 राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। विधानसभा चुनाव राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं तेलंगाना में होने हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रहलाद जोशी को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी बनाया है, जबकि नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सह-चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है।
इसी तरह छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए ओम प्रकाश माधुर को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है और उनके सहयोगी के रूप में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को नियुक्त किया है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी बनाया गया है और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह-चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
दक्षिणी राज्य तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है और उनके साथ सहयोगी के रूप में सुनील बंसल को लगाया गया है। पार्टी के मुताबिक, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव - राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं तेलंगाना के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। pic.twitter.com/R5BHdqRLfY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2023