आगरा में बुजुर्ग महिला का शव मिला

By भाषा | Updated: December 1, 2021 00:42 IST2021-12-01T00:42:21+5:302021-12-01T00:42:21+5:30

Elderly woman's body found in Agra | आगरा में बुजुर्ग महिला का शव मिला

आगरा में बुजुर्ग महिला का शव मिला

आगरा, 30 नवंबर उत्तर प्रदेश में आगरा के थाना छत्ता अंतर्गत जीवनी मंडी में एक फ्लैट में बुजुर्ग महिला का शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि ऊषा देवी (65) घर में अकेले रहती थीं और 15 वर्ष पहले उनके पति का निधन हो चुका है।

उन्होंने बताया कि शव बिस्तर पर पड़ा था और क्षत-विक्षत हालत में था। उन्होंने बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद था।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

महिला के भाई ने बताया कि वह तीन दिन से अपनी बहन को फोन कर रहे थे लेकिन फोन बंद जा रहा था। उन्होंने बताया कि इसके बाद मंगलवार दोपहर वह बहन के घर पहुंचे,तो फ्लैट का बाहर से ताला लगा हुआ था लेकिन अंदर से दुर्गंध आ रही थी जिससे बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Elderly woman's body found in Agra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे