लाइव न्यूज़ :

इंदौर हवाई अड्डे पर जांच में संक्रमित निकली बुजुर्ग महिला को दुबई की उड़ान में सवार होने से रोका गया

By भाषा | Updated: October 27, 2021 12:59 IST

Open in App

इंदौर (मप्र), 27 अक्टूबर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को त्वरित जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई 72 वर्षीय महिला को एयर इंडिया की इंदौर-दुबई उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया। इसके बाद महिला को संक्रमित मरीजों के लिए बनाए गए स्थानीय देखभाल केंद्र में भर्ती करा दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका कौरव ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, ‘‘इंदौर-दुबई की साप्ताहिक उड़ान के हर यात्री की स्थानीय हवाई अड्डे पर रैपिड आरटी-पीसीआर जांच की जाती है। इस तय प्रक्रिया के मुताबिक बुधवार को 104 यात्रियों की जांच की गई और इनमें शामिल 72 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई।’’

उन्होंने बताया कि संक्रमित महिला इंदौर के बिजलपुर क्षेत्र की रहने वाली है और वह कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक पहले ही ले चुकी है। कौरव ने बताया, ‘‘हमने संक्रमित महिला को एहतियातन इंदौर में कोविड-19 के मरीजों के लिए बनाए गए देखभाल केंद्र भेज दिया है। हालांकि, महिला में संक्रमण का कोई भी लक्षण नहीं है। महिला के मुताबिक हाल के दिनों में उसने इंदौर के बाहर कोई यात्रा भी नहीं की है।’’

इससे पहले, 26 वर्षीय युवक को 15 सितंबर को और 68 वर्षीय महिला को 13 अक्टूबर को एयर इंडिया की हर बुधवार चलने वाली इंदौर-दुबई उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया था क्योंकि वे इंदौर के हवाई अड्डे पर त्वरित जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?