लाइव न्यूज़ :

इंदौर हवाई अड्डे पर जांच में संक्रमित निकली बुजुर्ग महिला को दुबई की उड़ान में सवार होने से रोका गया

By भाषा | Updated: October 13, 2021 13:18 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 13 अक्टूबर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को त्वरित जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई 68 वर्षीय महिला को एयर इंडिया की इंदौर-दुबई की उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया। इसके बाद उसे महामारी के मरीजों के लिए बनाए गए देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया, "तय प्रक्रिया के तहत इंदौर-दुबई उड़ान के हर यात्री की स्थानीय हवाई अड्डे पर रैपिड पीसीआर जांच की जाती है। इस प्रक्रिया के मुताबिक बुधवार को 108 यात्रियों की जांच की गई और इनमें शामिल 68 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई।"

उन्होंने बताया कि संक्रमित महिला भोपाल की रहने वाली है और अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सवार होने इंदौर आई थी।

मालाकार ने बताया, "हमने संक्रमित महिला को इंदौर में कोविड-19 के मरीजों के लिए बनाए गए देखभाल केंद्र भेज दिया है। हालांकि, उसमें संक्रमण का कोई भी लक्षण नहीं है।"

अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह के मामले में 26 वर्षीय यात्री 15 सितंबर को इंदौर के हवाई अड्डे पर त्वरित जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और इस कारण उसे भी एयर इंडिया की इंदौर-दुबई की उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया था।

इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। हालांकि, बढ़ते टीकाकरण के बीच महामारी की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने से इन दिनों जिले में रोजाना सामने आने वाले नये संक्रमितों की तादाद 10 से नीचे रह रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए