लाइव न्यूज़ :

पश्चिम दिल्ली के फ्लैट में देखभाल करने वाले ने बुजुर्ग महिला की हत्या की

By भाषा | Updated: June 6, 2021 17:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून पश्चिम दिल्ली के हरि नगर इलाके में 75 वर्षीय एक महिला की देखभाल करने वाले और उसके दो साथियों ने लूटपाट के दौरान कथित रूप से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने रविवार को बताया कि हाल में देखभाल करने के लिए रखे गए 22 वर्षीय मोनू ने अपने साथियों विशाल (22) और नवीन (31) के साथ महिला और उनके पति को लूटने की साजिश रची, क्योंकि वे ‘आसान निशाना’ थे।

उन्होंने बताया कि तीनों को उत्तर दिल्ली के बुराड़ी इलाके से हत्या एवं लूट की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 31 मई को हुई थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला सवित्री शर्मा और उनके पति जयपाल कैंसर के रोगी हैं और उन्हें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हैं।

पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) उरविज गोयल ने बताया, “हमें एक जून को सूचना मिली कि सावित्री शर्मा को बेहोशी की हालत में आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपस्थित डॉक्टर ने कहा कि वह बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। लेकिन प्रथमदृष्टया मामला हत्या के प्रयास का लग रहा था क्योंकि उनकी गर्दन पर गला घोंटने के निशान पाए गए थे। इसलिए, मामला दर्ज किया गया, लेकिन बाद में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।"

उन्होंने बताया कि दंपति की देखभाल करने वाले से पूछताछ की गई, लेकिन वह बार-बार बयान बदलता रहा जिससे उस पर शक हुआ।

डीसीपी ने बताया कि तकनीकी निगरानी की मदद से इस बात की पुष्टि हुई कि घटना वाले दिन मोनू कुछ अन्य अज्ञात लोगों के साथ आया था और वे कुछ देर बाद आनन-फानन में वहां से चले गए थे।

पुलिस ने बताया कि मोनू से फिर पूछताछ की गई और उसने अपने साथियों नवीन और विशाल के साथ जुर्म को अंजाम देने की बात कुबूल की।

गोयल ने बताया कि 31 मई को मोनू और विशाल बुजुर्ग दंपति के फ्लैट में गए जबकि नवीन फ्लैट के बाहर कुछ दूरी पर रूका रहा ताकि किसी खतरे को भांप सके।

उन्होंने बताया कि फ्लैट में घुसने के बाद मोनू और विशाल ने महिला पर हमला किया और नकदी व कीमती सामान के बारे में पूछा। उन्होंने बताने से मना किया तो दोनों ने उनका गला घोंट दिया और नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक जोड़ी बालियां, दो हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे