लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग महिला की ठंड लगने से मौत, तीन लोगों की तबियत बिगड़ी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 10:50 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 22 दिसंबर बांदा जिले के नरैनी कस्बे में एक बुजुर्ग महिला की ठंड लगने के कारण मौत हो गयी।

इसके अलावा ठंड लगने के कारण जिले में तीन लोगों को तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) इंद्रदेव ने मंगलवार को कहा, "कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में रुक्मिन (75) अपने घर में अकेले रह रही थी। उसका बेटा बड़े वर्मा ईंट भट्ठे में मजदूरी करने के लिए फतेहपुर जिले के बहुआ में था।"

उन्होंने बड़े वर्मा के हवाले से बताया कि रविवार रात रुक्मिन को ठंड लग गयी थी और सोमवार सुबह पड़ोसियों ने उसे बाहर धूप में लेटाया, लेकिन उसकी कुछ देर बाद मौत हो गयी।

जिला अस्पताल के अधिकारियों ने कहा, "सोमवार को ठंड लगने से बीमार हुए गुरेह गांव निवासी हरवंश (98), गोंडी बाबा पुरवा निवासी मुन्ना (40) और बबेरू कस्बे निवासी सुनीता (32) को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।"

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "सोमवार को बांदा का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। धूप निकलने के बावजूद दिनभर पांच किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां