लाइव न्यूज़ :

ट्रक से कुचलकर बुजुर्ग चरवाहे की मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2020 11:19 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 26 दिसंबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर एक बुजुर्ग चरवाहे की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विक्रमजीत सिंह ने शनिवार को बताया, "क्षेत्र के टिकरौली गांव का बुजुर्ग चरवाहा रज्जू पाल (58) शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जंगल से बकरी चराकर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया, जिससे इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।"

उन्होंने बताया, "हादसे के बाद भाग रहे ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया गया है और इस संबंध में माला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।"

एक अन्य घटना में राठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के.के. पांडेय ने बताया, "सरसई गांव में अपने खेत में बने मकान में बेटों के साथ रह रही महिला शिवकुमारी (45) ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच आरंभ कर दी गयी है।"

उन्होंने बताया कि "महिला के बेटे आत्महत्या की वजह उसका बीमारी से तंग आना बता रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा