लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में बुजुर्ग की कोरोना का टीका लगवाने के बाद मौत, परिवार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

By भाषा | Updated: March 10, 2021 08:19 IST

पश्चिम बंगाल में एक बुजुर्ग शख्स की मौत का मामला सामने आया है। परिवार का कहना है कि कथित रूप से कोविशील्ड टीका लगवाने के बाद उनकी मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के धूपगुरी इलाके में टीका लगवाने के बाद एक वरिष्ठ नागरिक कृष्ण दत्ता की मौत कृष्ण दत्ता की मौत एक स्थानीय अस्पताल में हुई जहां सांस में तकलीफ की शिकायत के बाद वे भर्ती थे एक अधिकारी के अनुसार कृष्ण दत्ता को पहले से भी कुछ बीमारियां थी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के धूपगुरी इलाके में एक वरिष्ठ नागरिक की कथित रूप से कोविशील्ड टीका लगवाने के बाद मौत हो गई। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया जलपाईगुड़ी के कारोबारी कृष्ण दत्ता (64) की मौत एक स्थानीय अस्पताल में हुई जहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।

अधिकारी ने बताया, “दत्ता ने सोमवार को टीका लगवाया था... और रात में उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी तो उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया जहां थोड़े समय बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।”

उन्होंने कहा कि व्यक्ति को पहले ही कुछ बीमारियां थीं। बाद में उनके परिवार के सदस्यों ने शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि उनकी मौत अप्राकृतिक है।

अधिकारी ने कहा कि दत्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाइगुड़ी राज्य जनरल अस्पताल में भेजा गया है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कुल 1,60,435 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया है।

उन्होंने कहा बंगाल में टीका लगने के बाद प्रतिकूल प्रभाव का कोई मामला सामने नहीं आया है। मंगलवार तक राज्य में 18.43 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस के 188 नए मामले आए और एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके बाद कुल मामले 5,77,026 पहुंच गए हैं जबकि 10,281 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है।

राज्य में 3,144 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 5,63,601 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोरोना वायरसपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं