लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 17, 2021 16:20 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 17 दिसंबर गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना बादलपुर क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में रहने वाले एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की बृहस्पतिवार रात को हुई हत्या के मामले में मृतक के बेटे ने तीन नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कराया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में रहने वाले प्रेम (65) बृहस्पतिवार की रात अपने खेत पर गए हुए थे, जब वह खेत से घर लौट रहे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के बेटे धर्मेंद्र ने जेल में बंद देवेंदर, रविंदर अमित, बंसल तथा दो अज्ञात लोगों को नामित करते हुए मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि थाना बादलपुर क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर वर्ष 2001 में हुए दोहरे हत्याकांड में मृतक मुख्य गवाह थे और इसी मामले में देवेंदर, रविंदर अमित, बंसल आदि जेल में हैं।

इस घटना के चलते गांव में तनाव व्याप्त है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई जगह छापेमारी की है, कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?