लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 17, 2021 16:25 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 17 दिसंबर गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना बादलपुर क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में रहने वाले एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की बृहस्पतिवार रात को हुई हत्या के मामले में मृतक के बेटे ने तीन नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कराया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में रहने वाले प्रेम (65) बृहस्पतिवार की रात अपने खेत पर गए हुए थे, जब वह खेत से घर लौट रहे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के बेटे धर्मेंद्र ने जेल में बंद देवेंदर, रविंदर, अमित बंसल तथा दो अज्ञात लोगों को नामित करते हुए मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि थाना बादलपुर क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर वर्ष 2001 में हुए दोहरे हत्याकांड में मृतक मुख्य गवाह थे और इसी मामले में देवेंदर, रविंदर, अमित बंसल आदि जेल में हैं।

इस घटना के चलते गांव में तनाव व्याप्त है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई जगह छापेमारी की है, कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित