लाइव न्यूज़ :

मुंबई में बस दुर्घटना में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, दो अन्य घायल

By भाषा | Updated: August 11, 2021 15:13 IST

Open in App

मुंबई, 11 अगस्त मुंबई के पूर्वी भंदूप उपनगर में बुधवार सुबह एक ‘बेस्ट’ बस ने एक चॉल के बिजली मीटर केबिन और एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी,जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई और दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दुर्घटना के बाद इलाके में यातायात बाधित हो गया और वाहनों को एक वैकल्पिक मार्ग की ओर मोड़ दिया गया।

बृह्नमुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) के एक अधिकारी ने बताया कि तेंबीपाड़ा से भंदूप रेलवे स्टेशन की ओर जा रही बस सुबह करीब सात बजकर 15 मिनट पर भंदूप में अशोक केदारे चौक पर एक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

अधिकारी ने बताया, ''चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस एक चॉल के बिजली मीटर केबिन को टक्कर मारते हुए सामने से आ रहे एक ऑटो रिक्शा से जा टकराई।''

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान पैदल जा रहे पुंडलिक भगत (70) बस के अगले दाहिने पहिये और चॉल के बिजली कैबिन के बीच दब गए। उन्हें सिर और दाहिने हाथ पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस उन्हें उपनगरीय मुलुंद में एक अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए 44 और 65 साल के दो व्यक्तियों को इलाज के बाद अस्पताल से घर जाने की अनुमति दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह