लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग को यौन उत्पीड़न के झूठे मामले में फंसाया गया, तीन महिलाएं गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 14, 2021 18:02 IST

Open in App

(छेड़छाड़ की जगह यौन उत्पीड़न करते हुए)

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल पश्चिमी दिल्ली में 61 साल के बुजुर्ग को यौन उत्पीड़न के झूठे मामले में फंसाकर उनसे 10 लाख रुपये उगाही करने के प्रयास के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि किरण (30) ने टैगोर गार्डेन एक्सटेंशन में रहने वाले दिनेश चंद महाजन के खिलाफ सात अप्रैल को राजौरी गार्डेन थाने में छेड़खानी की शिकायत दर्ज करायी थी। अगले दिन महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया कि शिकायतकर्ता ने अपनी बहन पूनम (31) और सोनिया (28) के साथ मिलकर 10 लाख रुपये उगाही करने के लिए महाजन के खिलाफ झूठे आरोप लगाए थे।

उन्होंने बताया कि तीनों महिलाओं के जयपुर भाग जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम वहां पर भेजी गयी थी। वहां पर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह