लाइव न्यूज़ :

महोबा में बुजुर्ग पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या

By भाषा | Updated: October 18, 2021 16:22 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 18 अक्टूबर महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव में कथित तौर पर रुपयों के विवाद में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

श्रीनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव में रविवार रात करीब 11 बजे छिद्दू कुशवाहा (65) ने छत में सो रही अपनी पत्नी परमी (61) की गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई प्रहार करके उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

कुमार ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि रविवार को छिद्दू ने अपनी पत्नी से बैंक में जमा रुपये निकालने की बात कही थी, लेकिन उसने रुपये निकालने से मना कर दिया था, इसी बात पर बुजुर्ग दंपति के बीच रविवार देर शाम तक विवाद होता रहा और रात में पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

कुमार ने बताया कि वारदात के समय बुजुर्ग दंपति का नाबालिग पोता मौजूद था, उसी ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि मृतका के बेटे परशुराम की तहरीर पर पिता छिद्दू के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे