लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग पति ने कुल्हाड़ी से काटकर किया पत्नी का कत्ल

By भाषा | Updated: October 18, 2021 18:41 IST

Open in App

महोबा (उत्तर प्रदेश), 18 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में कथित रूप से धन के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने पत्नी की कथित रूप से कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव में रविवार रात करीब 11 बजे छिद्दू कुशवाहा (65) ने छत पर सो रही पत्नी परमी (61) की गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके उसकी कथित हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग को आज गिरफ्तार कर लिया गया है ।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

सूत्रों ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि रविवार को छिद्दू अपनी पत्नी से बैंक में जमा रुपये निकालने की बात कही थी, लेकिन उसने रुपये निकालने से मना कर दिया था।

उन्होंने कहा कि इसी बात पर बुजुर्ग दंपति के बीच रविवार देर शाम तक विवाद होता रहा और रात जब सो रही थी, तभी करीब 11 बजे छिद्दू ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी और फरार हो गया। उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि वारदात के समय मकान में बुजुर्ग दंपति का नाबालिग नाती मौजूद था, उसी ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। मृतका के बेटे परशुराम की तहरीर पर छिद्दू के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां