झोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग मछुआरे की मौत

By भाषा | Updated: January 12, 2021 09:56 IST2021-01-12T09:56:17+5:302021-01-12T09:56:17+5:30

Elderly fisherman dies due to fire in hut | झोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग मछुआरे की मौत

झोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग मछुआरे की मौत

फतेहपुर (उप्र), 12 जनवरी जिले में असोथर थाना क्षेत्र के हरनवां गांव में सोमवार की शाम झोपड़ी में आग लगने से एक बुजुर्ग मछुआरे की जिंदा जल जाने से मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मछुआरा बिहार राज्य का रहने वाला था। वह यहां खेत में झोपड़ी बनाकर अपने भतीजे के साथ रहता था और यमुना नदी में मछली पकड़ने का काम करता था।

असोथर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रणवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के हरनवां गांव में खेत में बनी पुआल (पराली) की एक झोपड़ी में सोमवार की शाम करीब छह बजे खाना बनाते समय अचानक आग लग गयी, जिससे झुलसकर बुजुर्ग मछुआरे सरयू बिंद (75) की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मृत मछुआरा बिहार प्रांत के गोपालगंज जनपद का रहने वाला था और यहां अपने भतीजे तिलकधारी के साथ रहकर यमुना नदी में मछली पकड़ने का काम करता था।

एसएचओ ने बताया कि मछुआरे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Elderly fisherman dies due to fire in hut

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे