लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग किसान की चाकू से प्रहार कर हत्या

By भाषा | Updated: June 17, 2021 17:18 IST

Open in App

बागपत (उत्तर प्रदेश), 17 जून बागपत जिले के सिंघावली अहीर क्षेत्र में एक बुजुर्ग किसान की उसके घर में ही कथित रूप से चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह घटना का पता लगने पर गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तितरौदा गांव में बुधवार देर रात 66 वर्षीय किसान इलम सिंह की उसके घर के अंदर चाकू से कई वार करके हत्या कर दी गई। इलम सिंह अपनी पत्नी कौशल्या, पुत्रवधू आशा और पौत्र प्रांजल के साथ रहते थे।

आशा ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर बुधवार रात अपने कमरे में सो रहे थे और सास कौशल्या और पुत्र प्रांजल बाहर आंगन में सो रहे थे। पुलिस के अनुसार आशा ने बताया कि सुबह उसके ससुर का खून से लथपथ शव उनके कमरे मिला। उनके पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था तथा सिर पर चाकुओं से कई वार किए गए थे।

आशा ने बताया कि उनके कमरे के लॉकर से 60 हजार रुपये और हिसाब की डायरी गायब है। इलम सिंह पैसे ब्याज पर देने का काम करते थे।

पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा का कहना है कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए