घर में आग लगने से बुजुर्ग किसान जिंदा जला

By भाषा | Updated: December 30, 2020 00:04 IST2020-12-30T00:04:36+5:302020-12-30T00:04:36+5:30

Elderly farmer burnt alive due to house fire | घर में आग लगने से बुजुर्ग किसान जिंदा जला

घर में आग लगने से बुजुर्ग किसान जिंदा जला

बांदा (उप्र), 29 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र में सोते समय घर में लगी आग में जलकर एक किसान की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) इंद्रदेव ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात पोंगरी गांव में एक घर में आग लगने से उसके अंदर सो रहे किसान बउरा (58) की जलकर मौत हो गयी है।

उन्होंने बताया कि मूक-बधिर किसान अपने कच्चे घर में अकेला रह रहा था।

उन्होंने बताया कि लपटें देखकर ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई और झुलसे किसान को बाहर निकाला, लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गयी।

एसएचओ ने मृत किसान के भतीजे हिमांशु के हवाले से बताया कि संभवतः रोशनी के लिए जलाए गए दीपक से घर में आग लगी होगी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना की सूचना उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नरैनी को दे दी गयी है और शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Elderly farmer burnt alive due to house fire

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे