कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत, बेटा घायल

By भाषा | Updated: June 2, 2021 12:19 IST2021-06-02T12:19:17+5:302021-06-02T12:19:17+5:30

Elderly dies, son injured after being buried under rubble due to kutcha wall collapse | कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत, बेटा घायल

कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत, बेटा घायल

अमेठी (उत्तर प्रदेश), दो जून अमेठी जिले के जामो क्षेत्र में कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर 62 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बखत पांडेय का पुरवा गांव में एक जून की शाम हरिश्चंद्र शुक्ला अपने पुत्र शैलेन्द्र को साथ लेकर कुछ सामान हटाने जा रहे थे तभी अचानक जर्जर कच्ची दीवार गिर गई, जिसके मलबे में वे दोनों दब गए।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने मलबा हटाकर पिता-पुत्र को निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल हरिश्चंद्र शुक्ला को जिला चिकित्सालय गौरीगंज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

सूत्रों ने बताया कि शैलेन्द्र का इलाज किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Elderly dies, son injured after being buried under rubble due to kutcha wall collapse

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे