लाइव न्यूज़ :

बांदा में बुजुर्ग दंपती के शव संदिग्ध परिस्थिति में मिले

By भाषा | Updated: June 11, 2021 11:49 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 11 जून बांदा जिले के बिसंडा थाना के पारा गांव में बृहस्पतिवार को बुजुर्ग दंपती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर पर मिले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

बिसंडा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के पारा गांव में मुखरू (80) और उनकी पत्नी कलमतिया (75) के शव उनके घर में जमीन पर पड़े मिले। उन्होंने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं मिली। दंपती की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सिंह ने कहा, "मृत दंपती के परिजन लूट के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।" उन्होंने कहा, "प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दंपती ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की या फिर विषाक्त भोजन के सेवन से उनकी मौत हुई होगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।"

पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि बुजर्ग दंपती के इकलौते बेटे दयाराम की मौत डेढ़ साल पूर्व हो गयी थी और उनकी बहू अपने बच्चों के साथ अलग रह रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए