लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर में महज पांच रुपये के लिए शराबियों ने बुजुर्ग दंपति को आग के हवाले किया

By भाषा | Updated: September 23, 2021 14:55 IST

Open in App

सहारनपुर, 23 सितंबर उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले में मिर्जापुर थानाक्षेत्र में नशे में धुत दो लोगों ने बुजुर्ग दंपति को महज पांच रुपये के लेन-देन के विवाद में पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे दंपति झुलस गए।

घायल दंपति को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। वृद्धि दम्पति की पुत्री ने दोनों शराबियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि थाना मिर्जापुर के मरोड़गढ़ में राजेन्द्र (67) और उनकी पत्नी कमलेश (65) अपने घर के सामने ही पान की दुकान चलाते हैं।

उन्होंने बताया कि अपनी दुकान में बेचने लिये केन में थोडा पेट्रोल भी रखते थे ताकि कुछ मुनाफे के साथ बिक्री की जा सके। बुधवार शाम शराब के नशे में धुत आरोपी सावेज और हशमूद दंपति की दुकान पर आए और आधा लीटर पेट्रोल बाइक में भरवाया। राजेन्द्र ने इन लोगों से पेट्रोल के 55 रुपये मांगे लेकिन ये दोनों 50 रुपये पर अड़े हुए थे।

पुलिस के मुताबिक पांच रुपये को लेकर राजेन्द्र और आरोपियों में कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों ने दुकान पर रखा पेट्रोल उठाकर राजेन्द्र पर छिड़क दिया ओर आग लगा दी और बीच-बचाव में उतरी उनकी पत्नी पर भी आरोपियों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह