लाइव न्यूज़ :

चाकू की नोंक पर बुजुर्ग दंपती से लूटपाट

By भाषा | Updated: June 17, 2021 15:21 IST

Open in App

कानपुर, 17 जून शहर के कल्याणपुर इलाके की कैलाश विहार कॉलोनी में धारदार हथियारों से लैस लुटेरों ने बृहस्पतिवार सुबह एक बुजुर्ग दंपती की पिटाई कर उनके घर से नकदी और अन्य कीमती सामान लूट लिया और फरार हो गये।

पुलिस के मुताबिक लुटेरों ने बुजुर्ग दंपती को चाकू की नोंक पर करीब आधे घंटे तक बंधक बनाकर रखा और पुरूष के चेहरे पर चाकू से हमला भी किया। पुलिस उपायुक्त संजीव त्यागी ने बताया कि लुटेरे 12 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, लैपटॉप और एटीएम कार्ड लूटकर ले गये।

त्यागी ने बताया कि संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस कॉलोनी के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह आठ बजे की है। लुटरों ने मकान मालिक अवकाश प्राप्त बैंक कर्मचारी आरएन शुक्ला (65) और उनकी पत्नी सीमा शुक्ला (60) को अपना निशाना बनाया।

घायल दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (बारासिरोही) ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। कानपुर के पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस की कई टीमें लगायी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह