लाइव न्यूज़ :

36 साल पहले जुदा हुए बुजुर्ग दंपति का फिल्म के सीन की तरह वृद्धाश्रम में हुआ मिलन, पत्नी सुभद्रा ने गाया गीत

By भाषा | Updated: September 26, 2019 05:52 IST

यह महज इत्तेफाक रहा कि 65 साल पहले शादी करने वाले सैदु (90) और सुभद्रा (82) इस साल क्रमश: अगस्त और जुलाई में त्रिसूर जिले में पुल्लुट के समीप वृद्धाश्रम में रहने आए। वह एक-दूसरे से तब जुदा हो गए थे जब सैदु काम की तलाश में घर से निकल पड़ा था। 

Open in App
ठळक मुद्देसैदु अपनी शादी के 30वें साल में नौकरी की तलाश में उत्तर भारत की ओर निकल पड़े थे। जैसे-जैसे साल बीतते गए सुभद्रा भी अपने पति का इंतजार करती रहीं लेकिन वह लौटे नहीं।

आपने ‘वीर-ज़ारा’ फिल्म तो जरूर देखी होगी जिसमें जीवन के कई वसंत अकेले देखने के बाद जब वीर और जारा की मुलाकात होती है तो उस प्रेम की तपिश को हर व्यक्ति अपने ज़हन में महसूस करता है। कुछ इस तरह का मामला केरल में भी सामने आया है लेकिन यह कोई फिल्मी दास्तां नहीं बल्कि सच्ची प्रेम कहानी है। 

केरल में 80 वर्ष से अधिक उम्र के एक दंपति का अपने गृहनगर में एक वृद्धाश्रम में 36 साल बाद मिलन हुआ तो वहां खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिस उमर में दोनों को आंखों से धुंधला दिखाई देता है, उस उम्र में भी उन्होंने एक-दूसरे को फौरन पहचान लिया। 

यह महज इत्तेफाक रहा कि 65 साल पहले शादी करने वाले सैदु (90) और सुभद्रा (82) इस साल क्रमश: अगस्त और जुलाई में त्रिसूर जिले में पुल्लुट के समीप वृद्धाश्रम में रहने आए। वह एक-दूसरे से तब जुदा हो गए थे जब सैदु काम की तलाश में घर से निकल पड़ा था। 

दंपति त्रिसूर जिले का रहने वाला है। जब सुभद्रा अम्मा ने 36 साल बाद सैदु की आवाज सुनी तो उन्हें वह कुछ जानी-पहचानी लगी। उन्होंने देखा कि वृद्धाश्रम में आने वाला नया व्यक्ति कौन है और वह अपने पति को वहां पाकर हैरान रह गईं। 

वृद्धाश्रम की देखरेख करने वाले और सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल करीम ने बताया, ‘‘उन्होंने 36 साल बाद एक-दूसरे को देखा। उम्र के इस पड़ाव पर आंखों की कम होती रोशनी के बावजूद दंपति ने एक-दूसरे को पहचान लिया।’’ 

सैदु अपनी शादी के 30वें साल में नौकरी की तलाश में उत्तर भारत की ओर निकल पड़े थे। जैसे-जैसे साल बीतते गए सुभद्रा भी अपने पति का इंतजार करती रहीं लेकिन वह लौटे नहीं। सुभद्रा की जब अपने पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम शख्स सैदु से शादी हुयी थी तो उनके अपनी पहले पति से दो बच्चे थे। उनके पहले पति की मौत हो गयी थी। कुछ साल पहले जब उनके बच्चों की मौत हो गयी तो बुजुर्ग महिला पर भी वक्त का कहर पड़ा। 

करीम ने बताया कि बुजुर्ग महिला को एक मंदिर में बीमार पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें वृद्धाश्रम भेज दिया गया। जब उन्होंने वृद्धाश्रम में रहने वाले अन्य लोगों को अपने मिलन के बारे में बताया तो वहां खुशी की लहर दौड़ पड़ी और मिठाइयां बांटी गईं। इस खुशी के मौके पर सुभद्रा ने एक मधुर गीत भी गाया। करीम ने बताया कि दोनों अब खुश हैं और उन्होंने बाकी की जिंदगी एक साथ गुजारने का फैसला किया है।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया