अजमेर में बुजुर्ग दंपति की हत्या

By भाषा | Updated: June 29, 2021 14:28 IST2021-06-29T14:28:19+5:302021-06-29T14:28:19+5:30

elderly couple murdered in ajmer | अजमेर में बुजुर्ग दंपति की हत्या

अजमेर में बुजुर्ग दंपति की हत्या

जयपुर, 29 जून राजस्थान के अजमेर शहर में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि हत्या कारण लूट हो सकती है और मामले की जांच में जुट गई है।

अलवर गेट थाने की थानाधिकारी सरोज गुर्जर ने बताया कि यह घटना सोमवार रात गोपालपुरा इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात लोग मदन सिंह (85) और उनकी पत्नी मैना देवी (81) के घर में घुस गए, उस समय दंपति घर में अकेले थे। थानाधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने बुजुर्ग का गला तेजधार हथियार से रेत दिया जबकि उनकी पत्नी की नाक कपड़े से दबा दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पड़ोस में रह रहा उनका बेटा सुबह जब उन्हें चाय देने गया तो घटना का पता चला। अधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया लूट का मामला लग रहा है लेकिन मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: elderly couple murdered in ajmer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे