लाइव न्यूज़ :

उझानी में अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में जलकर मौत

By भाषा | Updated: December 16, 2020 11:20 IST

Open in App

बदायूं (उप्र) 16 दिसंबर उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग दंपति की आग में जलकर मौत हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गांव संजरपुर निवासी 60 वर्षीय राजेंद्र और उनकी 55 वर्षीय पत्नी राजवती गांव में अकेले रहते थे। उनके चार बेटे हैं, जो दिल्ली में नौकरी करते हैं।

मंगलवार रात दंपति अपने घर में थे और देर रात उनकी चीखें सुनने के बाद पड़ोस के लोग दौड़कर उनके घर पहुंचे। जहां एक कमरे में दंपति झुलसे पड़े थे। पड़ोसी दंपति को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। दंपति के चार बेटे हैं, जो दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं ।

मामले की जांच जारी है और जांच के बाद जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके आधार पर ही दंपति की मौत की गुत्थी सुलझ सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos