लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बुजुर्ग भाई - बहन ने गंगा में कूदकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: September 24, 2021 16:53 IST

Open in App

देहरादून, 24 सितंबर वर्षों तक साथ रहने के बाद उत्तर प्रदेश के एक बुजुर्ग भाई - बहन ने उत्तराखंड के देवप्रयाग में गंगा में कूदकर क​थित तौर पर आत्महत्या कर ली ।

टिहरी जिले के देवप्रयाग के थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार शाम को गंगा तट पर पूजा कराने के बाद दोनों भाई - बहन सबकी नजरों से बचते हुए गंगा में क​थित तौर पर कूद गए ।

कुछ क्षण पहले ही उनकी पूजा कराने वाले पंडित ने उन्हें वहां न पाकर पहले उनकी खोज की और उनके कहीं दिखाई नहीं देने पर पुलिस को इसकी सूचना दी ।

सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाश अभियान चलाया । हालांकि, अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है ।

पुलिस ने बताया कि अरविंद प्रसाद (65) और उनकी छोटी बहन सुमन प्रसाद (62) मंगलवार को देवप्रयाग आए थे और एक होटल में रूके थे ।

वर्ष 2018 में लखनऊ स्थित अपना मकान बेचने के बाद से दोनों कानपुर में रह रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos