लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग ने एक वीडियो में गुजरात के मुख्यमंत्री को दी धमकी, मांगे एक करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 25, 2021 23:26 IST

Open in App

अहमदाबाद, 25 नवंबर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कथित तौर पर एक वीडियो में धमकी दी और कहा कि एक करोड़ रुपये नहीं देने पर नतीजा भुगतना होगा। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया मंचों पर वीडियो के वायरल होने के बाद बनासकांठा जिले की पुलिस ने उक्त व्यक्ति को पकड़ने के लिए कई दल बनाए हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का नाम बटुक मुरारी उर्फ महेश भगत है और उसकी उम्र 60 साल के आसपास है। वीडियो में उसे यह कहते सुना जा सकता है कि अगर मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो इसका नतीजा भुगतना होगा।

बनासकांठा जिले की पुलिस अधीक्षक पूजा यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भगत का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण उसने वीडियो बनाया होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे