लाइव न्यूज़ :

निशाना चूकने से गोली बड़े भाई को लगी, मौत

By भाषा | Updated: August 23, 2021 18:30 IST

Open in App

सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के सिरोही गांव में सोमवार को गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार निशाना चूकने के कारण एक युवक द्वारा देशी कट्टे से चलाई गई गोली रिश्ते में उसके ही बड़े भाई को लग गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।वृत्त अधिकारी गिरधारीलाल शर्मा ने बताया कि रतीराम गुर्जर का पड़ोसी गोकुल से 15 दिन पहले किसी बात पर झगड़ा हो गया था और सोमवार को दोनों में फिर झगड़ा हुआ। उन्होंने बताया कि इसी बीच रतीराम का छोटा चचेरा भाई मनीष उर्फ मंशाराम गुर्जर भी मौके पर पहुंच गया। मनीष ने हाथापाई के बीच ही गोकुल पर देसी कट्टा तानकर गोली चला दी। निशाना चूकने पर गोली गोकुल के बजाय उसी के भाई रतीराम के सिर में जा लगी जिससे उसकी मौत हो गई।घटना के बाद आरोपी मनीष फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच एवं आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है