लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग से दुर्व्यवहार: वीडिया साझा करने के मामले में ट्विटर इंडिया के एमडी एवं अन्य के खिलाफ शिकायत

By भाषा | Updated: June 17, 2021 12:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून दिल्ली पुलिस को गाजियाबाद में एक बुजुर्ग मुसलमान पर हमले से जुड़ी वीडियो साझा करने के मामले में अभिनेत्री स्वरा भासकर, ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी और अन्य के खिलाफ शिकायत मिली है। शिकायत तिलक मार्ग पुलिस थाने में की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमें अभिनेत्री स्वरा भासकर, ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी और अन्य के खिलाफ तिलक मार्ग पुलिस थाने में शिकायत मिली है। मामले की जांच जारी है।’’

शिकायत से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी मुहैया नहीं कराई गई।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर साझा की गई वीडियो में चार लोग एक बुजुर्ग मुसलमान को मारते, उनकी दाढ़ी काटते और उनसे ‘‘जय श्री राम’’ बोलने के लिए कहते दिख रहे हैं। घटना गाजियाबाद के लोनी इलाके की है।

गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि उसने इस कथित घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना पांच जून की है लेकिन इसकी शिकायत दो दिन दिन बाद की गई।

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने बताया कि पीड़ित अब्दुल समद बुलंदशहर के निवासी हैं और सात जून को दर्ज कराई प्राथमिकी में उन्होंने जबरन जय श्री राम का नारा लगावाने या दाड़ी काटने का आरोप नहीं लगाया था।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्विटर इंक, ट्विटर कम्यूनिकेशन इंडिया, न्यूज मंच ‘द वायर’, पत्रकार मोहम्मद जुबेर, राणा अयूब, लेखिका सबा नकवी के अलावा कांग्रेस नेता सलमान निजामी, मश्कूर उस्मानी और शमा मोहम्मद के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह