लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग से दुर्व्यवहार: वीडियो साझा करने के मामले में स्वरा, ट्विटर इंडिया के एमडी के खिलाफ शिकायत

By भाषा | Updated: June 17, 2021 12:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून दिल्ली पुलिस को गाजियाबाद में एक बुजुर्ग मुसलमान पर हमले के सबंध में सोशल मीडिया पर ‘पोस्ट’ करने के मामले में अभिनेत्री स्वरा भासकर, ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी और अन्य के खिलाफ शिकायत मिली है। शिकायत तिलक मार्ग पुलिस थाने में की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमें अभिनेत्री स्वरा भासकर, ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी और अन्य के खिलाफ तिलक मार्ग थाने में शिकायत की गई है। मामले की जांच जारी है।’’

शिकायत से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी मुहैया नहीं कराई गई।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर साझा की गई वीडियो में बुजुर्ग मुसलमान ने गाजियाबाद के लोनी इलाके में चार लोगों पर उन्हें मारने, उनकी दाढ़ी काटने और उन्हें ‘‘जय श्री राम’’ बोलने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि उसने इस कथित घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना पांच जून की है लेकिन इसकी शिकायत दो दिन दिन बाद की गई।

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने बताया कि पीड़ित अब्दुल समद बुलंदशहर के निवासी हैं और सात जून को दर्ज कराई प्राथमिकी में उन्होंने जबरन जय श्री राम का नारा लगावाने या दाड़ी काटने का आरोप नहीं लगाया था।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्विटर इंक, ट्विटर कम्यूनिकेशन इंडिया, न्यूज मंच ‘द वायर’, पत्रकार मोहम्मद जुबेर, राणा अयूब, लेखिका सबा नकवी के अलावा कांग्रेस नेता सलमान निजामी, मश्कूर उस्मानी और शमा मोहम्मद के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां