CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार दुधमुंही बच्ची चंपक के माता-पिता हुए रिहा, जानिए चंपक से मिलकर उसकी मां ने क्या कहा!
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2020 10:49 IST2020-01-02T10:49:13+5:302020-01-02T10:49:13+5:30
बुधवार को एकता समेत 56 प्रदर्शनकारियों की जमानत मंजूर कर ली गई थीं। हालांकि शाम हो जाने के कारण बुधवार को उनकी रिहाई नहीं हो पाई। उन्हें गुरुवार सुबह रिहा किया गया।

CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार दुधमुंही बच्ची चंपक के माता-पिता हुए रिहा, जानिए चंपक से मिलकर उसकी मां ने क्या कहा!
नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध करने के दौरान वाराणसी में गिरफ्तार हुए दुधमुंही बच्ची के माता-पिता आज जेल से रिहा हो गए हैं। रिहा होने के बाद चंपक से मिलकर एकता शेखर भावुक हो गई। उन्होंने कहा, "मेरी बच्ची चंपक मेरे दूध पर निर्भर है, ऐसे में मैं उसके बारे में चिंतित थी। यह मेरे लिए बहुत कठिन था।"
Ekta Shekhar who was arrested along with her husband during protests against Citizenship Amendment Act in Varanasi on 19th December, has been granted bail. Ekta says, "My baby daughter Champak is dependent on my milk, I was worried about her. It was very tough for me". pic.twitter.com/ZhaIk61P01
— ANI UP (@ANINewsUP) January 2, 2020
बता दें कि बुधवार को एकता समेत 56 प्रदर्शनकारियों की जमानत मंजूर कर ली गई थीं। हालांकि शाम हो जाने के कारण बुधवार को उनकी रिहाई नहीं हो पाई। उन्हें गुरुवार सुबह रिहा किया गया।
गौरतलब है कि 19 दिसंबर को वाराणसी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, जिसमें एक्टिविस्ट रवि शेखर और एकता शेखर भी मौजूद थे।