लाइव न्यूज़ :

एकता कपूर, अनीता हसनंदानी ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार पर्ल पुरी का बचाव किया

By भाषा | Updated: June 5, 2021 18:08 IST

Open in App

मुंबई, पांच जून टेलीविजन अभिनेता पर्ल पुरी को एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बीच निर्माता एकता कपूर, अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और क्रिस्टल डिसूजा ने शनिवार को उनका (पुरी) का बचाव किया।

मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने आरोपी अभिनेता को अम्बोली थाना पुलिस की सहायता से शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया।

‘‘नागिन 3’’, ‘‘बेपनाह प्यार’’ और ‘‘ब्रह्मराक्षस 2’’ जैसे धारावाहिकों में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता पुरी के खिलाफ एक नाबालिग लड़की और उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर वसई के वालिव थाने में अभिनेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिनेता पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376(दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर पुरी की गिरफ्तारी पर दुख जाहिर किया और आरोप लगाया कि अभिनेता को लड़की के पिता ने फर्जी मामले में फंसाया है।

कपूर ने पुरी के साथ अपनी फोटो साझा करते हुए कहा, '' क्या मैं एक बच्ची का उत्पीड़न करने वाले या किसी भी तरह का उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति का समर्थन करूंगी? लेकिन, बीती रात से अब तक जो मैंने देखा, वो मानवता के नजरिए से सबसे निम्न स्तर था।''

धारावाहिक ‘‘नागिन 3’’ में पुरी के साथ काम करने वाली कपूर ने दावा किया कि लड़की की मां ने उनसे कहा था कि पुरी निर्दोष हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मीटू अभियान को निजी लाभ के लिए उपयोग करना बेहद गलत है।

कपूर ने कहा कि हालांकि, इस मामले में अदालत अंतिम फैसला लेगी और उनका यह विचार उस बातचीत पर आधारित है जोकि लड़की की मां और उनके बीच हुई थी।

कपूर ने कहा कि वह सभी संदेश और बातचीत उनके पास सुरक्षित हैं जोकि लड़की की मां और उनके बीच साझा किए गए थे।

वहीं, पुरी की सह-कलाकार अनीता हसनंदानी और डिसूजा भी पुरी के समर्थन में आगे आए हैं।

हसनंदानी ने इस खबर को ‘‘बेतुका’’ करार देते हुए कहा, ‘‘मैं पुरी को अच्छी तरह जानती हूं और यह सच नहीं हो सकता। यह सबकुछ झूठ है। मुझे यकीन है कि सच जल्द ही सबके सामने आएगा। ’’

आरोपों को आधारहीन करार देते हुए डिसूजा ने कहा कि सच सामने आएगा और केवल आरोपों के हिसाब से किसी नतीजे पर ना पहुंचें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा