लाइव न्यूज़ :

एकता कपूर, अनीता हसनंदानी ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार पर्ल पुरी का बचाव किया

By भाषा | Updated: June 5, 2021 20:31 IST

Open in App

मुंबई, पांच जून टेलीविजन अभिनेता पर्ल पुरी को 2019 में पांच वर्षीय एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बीच निर्माता एकता कपूर, अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और क्रिस्टल डिसूजा ने शनिवार को उनका (पुरी) बचाव किया।

मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने आरोपी अभिनेता को अम्बोली थाना पुलिस की सहायता से शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया। पुरी को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

‘‘नागिन 3’’, ‘‘बेपनाह प्यार’’ और ‘‘ब्रह्मराक्षस 2’’ जैसे धारावाहिकों में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता पुरी के खिलाफ एक बच्ची और उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर वसई के वालिव थाने में अभिनेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी।

पुलिस उपायुक्त संजय पाटिल ने कहा कि पांच साल की बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की घटना वर्ष 2019 में हुई थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिनेता पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376(दुष्कर्म) और बच्चों का यौन उत्पीड़न से संरक्षण संबंधी पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर पुरी की गिरफ्तारी पर दुख जाहिर किया और आरोप लगाया कि अभिनेता को बच्ची के पिता ने फर्जी मामले में फंसाया है।

कपूर ने पुरी के साथ अपनी फोटो साझा करते हुए कहा, '' क्या मैं एक बच्ची का उत्पीड़न करने वाले या किसी भी तरह का उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति का समर्थन करूंगी? लेकिन, बीती रात से अब तक जो मैंने देखा, वो मानवता के नजरिए से सबसे निम्न स्तर था।''

धारावाहिक ‘‘नागिन 3’’ में पुरी के साथ काम करने वाली कपूर ने दावा किया कि बच्ची की मां ने उनसे कहा था कि पुरी निर्दोष हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मीटू अभियान को निजी लाभ के लिए उपयोग करना बेहद गलत है।

कपूर ने कहा कि हालांकि, इस मामले में अदालत अंतिम फैसला लेगी और उनका यह विचार उस बातचीत पर आधारित है जोकि बच्ची की मां और उनके बीच हुई थी।

कपूर ने कहा कि वह सभी संदेश और बातचीत उनके पास सुरक्षित हैं जोकि बच्ची की मां और उनके बीच साझा किए गए थे।

वहीं, पुरी की सह-कलाकार अनीता हसनंदानी और डिसूजा भी पुरी के समर्थन में आगे आए हैं।

हसनंदानी ने इस खबर को ‘‘बेतुका’’ करार देते हुए कहा, ‘‘मैं पुरी को अच्छी तरह जानती हूं और यह सच नहीं हो सकता। यह सबकुछ झूठ है। मुझे यकीन है कि सच जल्द ही सबके सामने आएगा। ’’

आरोपों को आधारहीन करार देते हुए डिसूजा ने कहा कि सच सामने आएगा और केवल आरोपों के हिसाब से किसी नतीजे पर ना पहुंचें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित