शपथ ग्रहण समारोहः कभी मुंबई में ऑटोचालक रहे एकनाथ शिंदे ने ली मंत्री पद की शपथ, फड़नवीस सरकार में भी रह चुके मंत्री
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2019 18:49 IST2019-11-28T18:49:27+5:302019-11-28T18:49:27+5:30
Eknath Shinde: 55 वर्षीय शिंदे महाराष्ट्र के ठाणे की कोपरी-पंचपखाड़ी सीट से विधायक हैं। एकनाथ शिंदे इस विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार 2004, 2009, 2014 और 2019 में शिवसेना के टिकट पर विधायक चुने गए हैं।

शपथ ग्रहण समारोहः कभी मुंबई में ऑटोचालक रहे एकनाथ शिंदे ने ली मंत्री पद की शपथ, फड़नवीस सरकार में भी रह चुके मंत्री
महाराष्ट्र में शिवसेना-NCP-कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार की ओर से उद्धव ठाकरे ने राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ ग्रहण किया। 'महा विकास आघाड़ी’ के शपथ ग्रहण समारोह में तीनों पार्टियों के सिर्फ दो-दो नेता मंत्री पद की शपथ लिया। इसमें कभी फड़नवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहें शिवसेना नेता एकनाथ संभाजी शिंदे ने भी मंत्रिमंडल पद की शपथ ली।
55 वर्षीय शिंदे महाराष्ट्र के ठाणे की कोपरी-पंचपखाड़ी सीट से विधायक हैं। एकनाथ शिंदे इस विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार 2004, 2009, 2014 और 2019 में शिवसेना के टिकट पर विधायक चुने गए हैं। बता दें कि शिंदे कभी मुंबई में ऑटोचालक थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दसवीं पास शिंदे करीब 11.5 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उन पर 18 मुकदमे दर्ज हैं।
जानें कौन है एकनाथ शिंदे
9 फरवरी 1964 महाराष्ट्र में जन्मे एकनाथ शिंदे ने 11वीं तक की पढ़ाई की है। इनकी पत्नी का नाम लता एकनाथ शिंदे है। शिंदे का एक बेटा है जिनका नाम श्रीकांत शिंदे है।
एकनाथ शिंदे का करियर
2004: महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए
2009: महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए
2014: महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए
अक्टूबर 2014 से दिसंबर 2014: महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता
2014: महाराष्ट्र राज्य सरकार में PWD के कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त
2018: शिवसेना के नेता के रूप में नियुक्त
2019: कैबिनेट मंत्री सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री (महाराष्ट्र सरकार)