"एकनाथ शिंदे की सत्ता कुछ दिनों के मेहमान हैं, उनका मुख्यमंत्री पद असंवैधानिक और हिंदुत्व दिखावा है", उद्धव ठाकरे गुट ने मुखपत्र 'सामना' में साधा निशाना
By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 17, 2023 16:59 IST2023-10-17T16:54:05+5:302023-10-17T16:59:28+5:30
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने अपने मुखपत्र 'सामना' के जरिये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला बोला है। संपादकीय में कहा गया है कि शिंदे द्वारा हिंदुत्व में मिलावट करने की कोशिश की जा रही है।

"एकनाथ शिंदे की सत्ता कुछ दिनों के मेहमान हैं, उनका मुख्यमंत्री पद असंवैधानिक और हिंदुत्व दिखावा है", उद्धव ठाकरे गुट ने मुखपत्र 'सामना' में साधा निशाना
मुंबई: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने अपने मुखपत्र 'सामना' के जरिये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला बोला है। सामना ने मंगलवार के संपादकीय में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निशाने पर लेते हुए कहा, "सीएम शिंदे केवल कुछ दिनों के मेहमान हैं।" सामना के संपादकीय में कहा कि सीएम शिंदे द्वारा हिंदुत्व में मिलावट करने की कोशिश की जा रही है।
संपादकीय में कहा गया है, "मुख्यमंत्री शिंदे कुछ ही दिनों के मेहमान हैं। जिस तरह उनका मुख्यमंत्री पद असंवैधानिक है, उसी तरह उनका हिंदुत्व भी एक दिखावा है। मुख्यमंत्री शिंदे ने 'दिखावा' करते हुए हिंदुत्व को स्वीकार किया है, वह झूठा है।"
उद्धव गुट ने सामना के जरिये कहा, "मुख्यमंत्री राजनीतिक रूप से विफल है। जिस तरह अनाज में मिलावट की जाती है, उसी तरह हिंदुत्व में मिलावट करने का प्रयास किया जा रहा है।''
विश्वकप क्रिकेट में पाकिस्तान टीम का भारत में विशेष स्वागत करने पर भाजपा पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा, ''विश्व कप' क्रिकेट मैच अहमदाबाद में शुरू होता है। जैसे ही पाकिस्तानी टीम वहां पहुंची, मोदी-शाह की भाजपा ने पाकिस्तानियों के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया और पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।"
सामना में सवालिया लहजे में कहा गया है, "क्या यही भाजपा के हिंदुत्व की छाप है? वो कहते हैं कि खेल को हिंदुत्व से मत जोड़ो।' वाह! यह कौन कह रहा है, जिसने हिदुत्व को सत्ता से जोड़ा। दरअसल, भाजपा का हिंदुत्व मिलावटी ही नहीं बेईमानी से भी भरा है।''