लाइव न्यूज़ :

हर कोई कर रहा सलाम?, किडनी मरीज की उड़ान छूटी, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने गुर्दा की बीमारी से जूझ रही महिला को चार्टर्ड विमान से जलगांव से मुंबई पहुंचाया, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2025 20:40 IST

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शुक्रवार को जलगांव जिले के मुक्तैनगर में ‘संत मुक्ताबाई पालखी प्रस्थान समारोह’ में शामिल होने गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई लौटते समय जलगांव हवाईअड्डे पर उड़ान थोड़ी देर से रवाना हुई।घटना शुक्रवार रात जलगांव हवाई अड्डे पर हुई। मुंबई के अस्पताल में महिला का गुर्दा प्रत्यारोपण किया जाना था।

ठाणेःमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुर्दा की बीमारी से जूझ रही महिला मरीज की उड़ान छूट जाने पर मदद का हाथ बढ़ाते हुए उसे अपने चार्टर्ड विमान से जलगांव से मुंबई पहुंचाया। मुंबई के अस्पताल में महिला का गुर्दा प्रत्यारोपण किया जाना था। शिंदे के कार्यालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया कि यह घटना शुक्रवार रात जलगांव हवाई अड्डे पर हुई। बयान में कहा गया,‘‘उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शुक्रवार को जलगांव जिले के मुक्तैनगर में ‘संत मुक्ताबाई पालखी प्रस्थान समारोह’ में शामिल होने गए थे। मुंबई लौटते समय जलगांव हवाईअड्डे पर उनकी उड़ान थोड़ी देर से रवाना हुई।

 

यही देरी एक महिला मरीज के लिए जीवन बचाने वाली साबित हुई, जिसे तुरंत गुर्दा प्रत्यारोपण की जरूरत थी।’’ बयान के अनुसार शीतल बोर्डे नामक महिला मरीज को निर्धारित गुर्दा प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया जाना था, लेकिन जब वह हवाई अड्डा पहुंचीं, तब तक उसकी उड़ान प्रस्थान कर चुकी थी। इससे उसे अपनी सर्जरी असंभव प्रतीत होने लगी।

इसमें कहा गया कि जब बोर्डे ने अपनी परेशानी हवाईअड्डे पर मौजूद स्थानीय कार्यकर्ताओं को बताई, तो उन्होंने तुरंत राज्य के मंत्री गिरीश महाजन से संपर्क किया। इसके बाद महाजन ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मदद की अपील की। बयान के अनुसार शिंदे ने बिना किसी झिझक के महिला और उसके पति को अपने चार्टर्ड विमान में मुंबई ले जाने की अनुमति दी।

यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने खुद महिला से बातचीत की और उसके इलाज के बारे में जानकारी ली। बयान में कहा गया कि उड़ान के मुंबई पहुंचने के बाद, शिंदे ने तुरंत एक विशेष एम्बुलेंस की व्यवस्था करवायी और स्वयं महिला की अस्पताल में भर्ती की प्रक्रिया पर भी नजर रखी।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शिंदे की उड़ान में देरी इसलिए हुई क्योंकि पायलट की तबीयत थोड़ी खराब हो गयी। महाजन ने जलगांव में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पायलट की तबीयत ठीक नहीं थी। समय से संबंधित कुछ समस्याएं थीं। तकनीकी दिक्कतें भी थीं। हमने कंपनी से बात की।

कंपनी ने पायलट से बात की और फिर विमान ने उड़ान भरी। यह बहुत मामूली समस्या थी।’’ बाद में, जलगांव के प्रभारी मंत्री तथा शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के नेता गुलाबराव पाटिल ने बाद में उपमुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘एकनाथ शिंदे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह आम नागरिक के प्रति समर्पित हैं।’’ वैसे, उपमुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि हालांकि सर्जरी नहीं हो सकी क्योंकि दानकर्ता और मरीज के गुर्दा का 'मैच' नहीं हो सका।

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों