लाइव न्यूज़ :

एकनाथ गायकवाड़ होंगे मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव पर नजर

By शीलेष शर्मा | Updated: July 27, 2019 04:30 IST

लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने संजय निरूपम को मुंबई प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर मिलिंद देवड़ा को ठीक चुनाव से पहले पार्टी की कमान सौंपी थी.  लेकिन मिलिंद देवड़ा ना तो खुद चुनाव जीत पाए और न ही पार्टी का राज्य में बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब हुए. 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के इस्तीफे देने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ मिलिंद देवड़ा ने मुंबई-इकाई के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया.विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी ने लंबे विचार विमर्श के बाद फिलहाल एकनाथ गायकवाड़ के हाथों में पार्टी की कमान सौंपने का फैसला किया.  

महाराष्ट्र से दो बार सांसद रहे एकनाथ गायकवाड़ को मुंबई रिजनल कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. एकनाथ गायकवाड़ 14वीं और 15वीं लोकसभा में पार्टी के सांसद थे. मुंबई के प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा के इस्तीफा देने के बाद अध्यक्ष का पद रिक्त बना हुआ था. विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी ने लंबे विचार विमर्श के बाद फिलहाल एकनाथ गायकवाड़ के हाथों में पार्टी की कमान सौंपने का फैसला किया.  

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने संजय निरूपम को मुंबई प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर मिलिंद देवड़ा को ठीक चुनाव से पहले पार्टी की कमान सौंपी थी.  लेकिन मिलिंद देवड़ा ना तो खुद चुनाव जीत पाए और न ही पार्टी का राज्य में बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब हुए. 

राहुल गांधी के इस्तीफे देने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ मिलिंद देवड़ा ने मुंबई-इकाई के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया. जिसके बाद मुंबई के लिए नये अध्यक्ष की तलाश शुरू हुई, काफी खोज़ बीन के बाद अनुभव के आधार पर पार्टी ने एकनाथ गायकवाड़ को कमान सौंपने का फैसला लिया. इस फैसले के पीछे माना जा रहा है कि दलित और पिछड़ों में पार्टी बेहतर संदेश देने में कामयाब हो सकेगी.

टॅग्स :कांग्रेसमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे