एकनाथ गायकवाड़ होंगे मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव पर नजर

By शीलेष शर्मा | Updated: July 27, 2019 04:30 IST2019-07-27T04:30:25+5:302019-07-27T04:30:25+5:30

लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने संजय निरूपम को मुंबई प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर मिलिंद देवड़ा को ठीक चुनाव से पहले पार्टी की कमान सौंपी थी.  लेकिन मिलिंद देवड़ा ना तो खुद चुनाव जीत पाए और न ही पार्टी का राज्य में बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब हुए. 

eknath gaikwad to be the working president of Mumbai congress | एकनाथ गायकवाड़ होंगे मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव पर नजर

एकनाथ गायकवाड़

Highlightsराहुल गांधी के इस्तीफे देने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ मिलिंद देवड़ा ने मुंबई-इकाई के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया.विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी ने लंबे विचार विमर्श के बाद फिलहाल एकनाथ गायकवाड़ के हाथों में पार्टी की कमान सौंपने का फैसला किया.  

महाराष्ट्र से दो बार सांसद रहे एकनाथ गायकवाड़ को मुंबई रिजनल कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. एकनाथ गायकवाड़ 14वीं और 15वीं लोकसभा में पार्टी के सांसद थे. मुंबई के प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा के इस्तीफा देने के बाद अध्यक्ष का पद रिक्त बना हुआ था. विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी ने लंबे विचार विमर्श के बाद फिलहाल एकनाथ गायकवाड़ के हाथों में पार्टी की कमान सौंपने का फैसला किया.  

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने संजय निरूपम को मुंबई प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर मिलिंद देवड़ा को ठीक चुनाव से पहले पार्टी की कमान सौंपी थी.  लेकिन मिलिंद देवड़ा ना तो खुद चुनाव जीत पाए और न ही पार्टी का राज्य में बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब हुए. 

राहुल गांधी के इस्तीफे देने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ मिलिंद देवड़ा ने मुंबई-इकाई के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया. जिसके बाद मुंबई के लिए नये अध्यक्ष की तलाश शुरू हुई, काफी खोज़ बीन के बाद अनुभव के आधार पर पार्टी ने एकनाथ गायकवाड़ को कमान सौंपने का फैसला लिया. इस फैसले के पीछे माना जा रहा है कि दलित और पिछड़ों में पार्टी बेहतर संदेश देने में कामयाब हो सकेगी.

Web Title: eknath gaikwad to be the working president of Mumbai congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे