लाइव न्यूज़ :

एकल फाउंडेशन ने 40 लाख डॉलर से अधिक की निधि जुटायी

By भाषा | Updated: November 21, 2021 09:24 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 नवंबर भारत के विभिन्न हिस्सों में ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे गैर-सरकारी संगठन एकल विद्यालय फाउंडेशन ने 40 लाख डॉलर से अधिक की धनराशि जुटायी है।

एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, 13 नवंबर को ‘फ्यूचर ऑफ इंडिया’ नाम के डिजिटल कार्यक्रम के दौरान यह धनराशि जुटायी गयी। कार्यक्रम में कई नामचीन हस्तियां भी मौजूद थीं।

‘एकल’ के नाम से मशहूर इस फाउंडेशन की भारत के 1,02,000 से अधिक ग्रामीण-आदिवासी इलाकों में मौजूदगी है और इनके 3,00,000 से अधिक निवासियों के समूह तक पहुंच है।

सफल उद्यमी और परोपकारी मोहन वान्चू और कमलेश शाह की सह-अध्यक्षता वाले इस फाउंडेशन को बॉलीवुड हस्तियों हेमा मालिनी, बोनी कपूर, सुभाष घई और वरुण धवन से लेकर उदित नारायण तथा आलिया भट ने अपना समर्थन दिया।

इस कार्यक्रम में जुटायी निधि खास परियोजनाओं जैसे कि सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, ई-शिक्षा, एकल-ऑन-व्हील्स, टेलीमेडिसिन, ग्रामोत्थान रिसर्च सेंटर और ‘इंटीग्रेटेड विलेज डेवलेपमेंट’ में इस्तेमाल की जाएगी।

बायोकॉन की संस्थापक और ‘पद्म भूषण’ पुरस्कार विजेता किरण मजूमदार शॉ ने तकनीक की समझ रखने वाले नर्सिंग कर्मियों द्वारा मरीजों पर डिजीटल रूप से नजर रखने की आवश्यकता पर जोर दिया, जो महामारी से निपटने के लिए अहम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह