लाइव न्यूज़ :

संक्रमण से हुई कुल मौतों में 71 प्रतिशित मामले आठ राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों से

By भाषा | Updated: November 29, 2020 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली,29 नवंबर देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से हुई कुल 496 मौतों में से 71 प्रतिशित मौत के मामले आठ राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों से हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि संक्रमण से दिल्ली में 89, महाराष्ट्र में 88 और पश्चिम बंगाल में 52 लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय ने कहा कि 22 राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों में संक्रमण से मौत की दर, राष्ट्रीय औसत दर 1.46 प्रतिशत से कम रही।

देश में संक्रमण के 4,53,956 मामले उपचाराधीन हैं, जो संक्रमण के अब तक के कुल मामलों का 4.83 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,810 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 93,92,919 हो गई है तथा 496 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,36,696 हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार प्रतिदिन सामने आ रहे कुल मामलों के 70.43 प्रतिशत मामले आठ राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों केरल,महाराष्ट्र,दिल्ली , पश्चिम बंगाल, राजस्थान,उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ से हैं।

केरल में 6,250 ,महाराष्ट्र में 5,965 और दिल्ली में संक्रमण के 4,998 नए मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे