लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आठ रोहिग्या पकड़े गये

By भाषा | Updated: January 17, 2021 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी वैध दस्तावेज दिखा पाने में नाकाम रहने पर राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों से आठ रोहिंग्या को पकड़ा गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूर्वी दिल्ली में आनंद विहार रेलवे स्टेशन के बाहर से छह रोहिंग्या को हिरासत में लिया गया, जिनमें तीन नाबालिग हैं। इन लोगों को यहां एक हिरासत केंद्र भेज दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) दीपक यादव ने बताया कि पुलिस को त्रिपुरा से छह संदिग्ध रोहिंग्या के इस महीने की शुरूआत में ट्रेन से दिल्ली आने की सूचना मिली थी।

एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि द्वारका जिले के उत्तम नगर इलाके में दो रोहिंग्या अवैध रूप से रहते पाये गये और उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया, ‘‘ गिरफ्तार किये गये ये दोनों व्यक्ति म्यामां के रहने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र