लाइव न्यूज़ :

असम के मानस राष्ट्रीय उद्यान में छोड़े गए आठ दुर्लभ ‘पिग्मी हॉग’

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:20 IST

Open in App

गुवाहाटी, 23 जून मानस राष्ट्रीय उद्यान की ऊंची घास के बीच विश्व के सबसे छोटे और दुर्लभ जंगली सूअरों की प्रजाति ‘पिग्मी हॉग’ को नया जीवन मिल सकता है क्योंकि एक प्रयोग के तहत इन पशुओं को कैद कर प्रजनन कराया जाता है और बाद में वन में छोड़ दिया जाता है।

पिछले साल शुरू किए गए कार्यक्रम के तहत कैद में पैदा हुए आठ पिग्मी हॉग को मंगलवार को मानस उद्यान में छोड़ दिया गया। वन अधिकारियों ने बताया कि पिग्मी हॉग संरक्षण कार्यक्रम (पीएचसीपी) के तहत 25 जून को चार और पशुओं को छोड़ा जाएगा।

एक समय में नेपाल, हिमालय के दक्षिण में स्थित भारतीय इलाकों और भूटान में पिग्मी हॉग बहुतायत में पाए जाते थे लेकिन अब इस प्रजाति के केवल करीब 250 सदस्य ही बचे हैं। ब्रिटेन के ‘डरेल वन्यजीव संरक्षण’ परियोजना के सहयोग से चल रहे कार्यक्रम के जरिये इन लुप्तप्राय जीवों को नया जीवन मिलने की उम्मीद है।

इनके बच्चे आकार में इतने छोटे होते हैं कि पैंट की जेब में समा जाएं। पीएचसीपी परियोजना निदेशक डॉ पराग ज्योति डेका ने बुधवार को कहा कि 14 पिग्मी हॉग को पिछले साल सफलतापूर्वक छोड़ा गया था।

डेका ने बताया कि पीएचसीपी को 1995 में शुरू किया गया था और तब से पिग्मी हॉग को लुप्त होने से बचाने के प्रयास जारी हैं। यह जीव, हिमालय के दक्षिण में स्थित पारिस्थितिकी तंत्र में स्थित मानस राष्ट्रीय उद्यान में ही पाए जाते हैं और इनकी ऊंचाई लगभग 10 इंच और वजन छह से नौ किलोग्राम के बीच होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखेत में गई थी 3 साल की बच्ची, 25 वर्षीय कल्लू उठाकर घर ले गया और किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: टी20 विश्व कप में खेलेंगे इशान किशन?, 10 मैच, 10 पारी, 517 रन, 51 चौके और 33 छक्के, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: फाइनल में 101 रन बनाकर किशन कारनामा? पहली बार चैंपियन झारखंड, हरियाणा को 69 रन से हराया, 5 शतक लगाकर अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड की बराबरी?

भारतTelangana GP Polls Results: 4159 ग्राम पंचायतों में से कांग्रेस ने 2,246, बीआरएस ने 1,163 और भाजपा ने सीटें जीतीं

विश्व‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान से नवाजा?, पीएम मोदी को अब तक दूसरे देशों में 28 से अधिक उच्चतम नागरिक सम्मान, देखिए लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, राजीव सातव की पत्नी और एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल

भारतगुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतभाजपा में संगठन सर्वोपरि और संगठन ही शक्ति व विचारधारा ही प्राण?, भाजपा बिहार के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यभार संभाला

भारतदिल्ली में CNG गाड़ियों को बड़ा झटका! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी गैस, निकलने से पहले जरूर देखें ये डॉक्यूमेंट

भारतPunjab Local Body Election Results: कुल 2838 जोन, आम आदमी पार्टी ने 1494, कांग्रेस 567, शिरोमणि अकाली दल ने 390 और भाजपा ने 75 जोन जीते