लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में महामारी के दौरान पैरोल पर छोड़े गए आठ कैदी पुनः गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 18, 2021 17:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जुलाई कोविड-19 महामारी के दौरान दिल्ली की जेलों से आपातकालीन पैरोल या अंतरिम जमानत पर रिहा किये गए आठ कैदियों को विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उक्त कैदी पश्चिमी जिले, दक्षिणी जिले, द्वारका और बाहरी दिल्ली के जिलों की जेल में बंद थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी जिले में अमरजीत नामक एक व्यक्ति को चोरी और घर में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उस पर कोटला मुबारकपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया था।

अधिकारी ने कहा कि इससे पहले अमरजीत को आबकारी कानून के उल्लंघन के एक मामले में जेल भेजा गया था। द्वारका जिले में दो कैदी जमानत पर रिहा थे जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के उजवा निवासी नरेश कुमार को जफरपुर कलां पुलिस थाने में दर्ज हथियार कानून के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। दीपक कुमार नामक एक अन्य व्यक्ति बापरोला के जय विहार का निवासी है जिसे एक आपराधिक मामले में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया।

बाहरी जिले में लूटपाट के एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने कई आपराधिक वारदातों में शामिल एक कैदी की जमानत का विरोध किया था जिसके बाद उसकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी। पश्चिमी जिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से दो को चोरी के मामले में, एक को लूटपाट के लिए और एक को आबकारी कानून के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, उत्तर पश्चिमी जिले के लगभग 90 कैदियों और उत्तर पूर्वी जिले के 95 कैदियों को रिहा किया गया था लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। शाहदरा में 104 विचाराधीन कैदियों को जेल से रिहा किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे