लाइव न्यूज़ :

संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आठ लोग झुलसे

By भाषा | Updated: February 28, 2021 12:16 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 28 फरवरी बलिया जिले के भीखा छपरा गांव में संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में करतब दिखाए जाते समय लगी आग में आठ लोग झुलस गए।

बैरिया थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि थाना क्षेत्र के भीखा छपरा गांव में शनिवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें कुछ लोग मुंह में पेट्रोल लेकर हवा के दबाव के सहारे आग निकाल रहे थे। इसकी वजह से आग लग गई, जिसमें प्रेम कुमार (13) एवं सुधीर उपाध्याय (17) गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को सोनबरसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस घटना में सिमरन (आठ), शिवानी (पांच) और संजय राम (35) समेत छह और लोग झुलस गए हैं ।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रशासनिक स्वीकृति के बिना आयोजित किया गया था और इस मामले में आयोजकों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह