लाइव न्यूज़ :

गोवा में आठ लोगों को डूबने से बचाया गया

By भाषा | Updated: December 31, 2020 23:43 IST

Open in App

पणजी, 31 दिसंबर गोवा में विभिन्न स्थानों पर कम से कम आठ लोगों को डूबने से बचा लिया गया। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पर्यटक समुद्री तटों पर घूमने निकले थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में समुद्र तटों पर लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा नियुक्त एक निजी एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण गोवा में पालोलेम में तीन पर्यटकों को समुद्र से बचाया गया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की 29 वर्षीय एक महिला और हरियाणा तथा कोलकाता के क्रमशः 27 और 31 साल के दो पुरुषों को बचाया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि पालोलेम से कुछ किलोमीटर दूर गोवा के एक परिवार के दो लोगों को गलगिबाग नदी में डूबने से बचाया गया।

उन्होंने बताया कि दक्षिण गोवा के वरका समुद्र तट पर उत्तर प्रदेश की 38 वर्षीय महिला को समुद्र से बचाया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि दिन के दौरान दो और महिलाओं को जीवन रक्षकों ने बचाया।

यहां बड़ी संख्या में पर्यटक नए साल का जश्न मनाने आए हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 11 December 2025: आज इन 5 राशियों का फूटेगा भाग्य, कम मेहनत के बावजूद मिलेगी सफलता

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टGoa Nightclub Fire: भगोड़े अपराधियों को वापस लाना आसान नहीं

कारोबार31 दिसंबर से पहले इन कामों को जरूर कर लें पूरा, वरना दोबारा नहीं मिलेगा मौका

भारत अधिक खबरें

भारतक्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड? जानें क्या है इसका फायदा और डाउनलोड करने का तरीका

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत